ब्रेकिंग न्यूज़

*धनबाद कोयलांचल में सीआईएसएफ का डबल एक्शन: 21 जगह छापेमारी में 261.81 टन अवैध कोयला जब्त, 203 वाहनों की जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी**

👉 **’जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस’ के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले पर कसा शिकंजा**

👉 **21 स्थानों पर रेड, 261.81 टन अवैध कोयला बरामद; 203 कोयला वाहनों का हुआ सत्यापन**

👉 **अवैध खनन पर सीआईएसएफ का सख्त अभियान, एक अवैध मुहाना बंद, बाइक समेत कोयला जब्त**

👉 **कोयलांचल में सघन जांच अभियान: एम-परिवहन ऐप से 130 वाहनों का सत्यापन, सभी दस्तावेज मिले सही**

भारत सरकार की **”जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी”** को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ने शनिवार को धनबाद कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दोहरी कार्रवाई करते हुए एक ओर अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर कोयला परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी संचालित किया। पूरे अभियान के दौरान सीआईएसएफ ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की।

छापेमारी अभियान के तहत धनबाद कोयलांचल के **21 संवेदनशील स्थानों** पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इनमें **5 स्थानों से कुल लगभग 261.81 टन अवैध कोयला** बरामद किया गया, जबकि एक मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे करीब **100 किलोग्राम अवैध कोयले** को भी जब्त किया गया। इसके अलावा एक अवैध खनन मुहाने की भराई कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान **एरिया-01 (बरोरा)** के मुराईडीह खास क्षेत्र से लगभग **76.48 टन**, **एरिया-02 (महूदा)** के मजियारा एवं हथुडीह जंगल से **64.56 टन**, **एरिया-03 (गोविंदपुर)** के बॉयराडीह बस्ती के समीप करीब **60 टन**, तथा **एरिया-04 (कतरास)** के कांटा पहाड़ी फुटबॉल ग्राउंड के पास **60.76 टन** अवैध कोयला बरामद किया गया। वहीं **एरिया-06** में मोटरसाइकिल से अवैध कोयला ढोए जाने के मामले में वाहन सहित कोयला जब्त किया गया। गोविंदपुर क्षेत्र में एक अवैध खनन मुहाने को भी बंद कर दिया गया।

इसी क्रम में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला परिवहन पर निगरानी बढ़ाते हुए धनबाद कोयलांचल के विभिन्न चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप और परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान **कुल 203 कोयला वाहनों** की जांच की गई, जिनमें से **130 वाहनों का एम-परिवहन ऐप** के माध्यम से सत्यापन किया गया।

जांच अभियान में **बरोरा, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, धनसार, पुटकी, बस्ताकोला, जेलगोरा, भौरा, बसंतीमाता तथा बीके-II क्षेत्र** के विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों के दस्तावेज, परिवहन अनुमति एवं डिजिटल रिकॉर्ड का गहन सत्यापन किया गया। जांच के दौरान किसी भी वाहन में अवैध कोयला परिवहन, फर्जी दस्तावेज या अन्य प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। सभी वाहनों के कागजात निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्र में **ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, नियमित गश्त, क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती, विशेष वाहन जांच अभियान तथा आसूचना आधारित छापेमारी** लगातार जारी रहेगी। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय भी लगातार बनाए रखा जा रहा है।

सीआईएसएफ ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध परिवहन या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना **सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद** के व्हाट्सएप नंबर **9341528406** पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से दें, ताकि सूचना पर गोपनीय, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button