राजनीतिराज्यहरियाणा

Haryana News सूरतगंज-बाराबंकी। ब्लॉक में स्थित महादेवा ईको पर्यटन के उद्घाटन के बाद पर्यावरण वन मंत्री ने जैव विविधता दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

 रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश

 

उन्होंने कहा हम सभी मिल कर कार्य करें तो जैव विविधता और वन्य जीवों संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। दुनिया सिर्फ मनुष्यों के रहने की जगह नहीं है। सभी जीव जंतुओं के भी रहने की जगह है। उन्होंने पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के संरक्षण पर जोर दिया। इसके अलावा भगहर झील में फैली जलकुंभी देख चिंता जाहिर की। उन्होंने ब्लाक प्रमुख लकी सिंह को मनरेगा योजना के तहत झील की सफाई कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे, वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक डा.अनुरुद्ध पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, डीएफओ रुस्तम परवेज, वन रेंजर्स पीके सिंह, सुबोध शुक्ला,एसडीएम तान्या सिंह, सीओ जटा शंकर मिश्रा,एसएचओ एसएन सिंह मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button