राजस्थान

सीकर राजस्थान परशुराम कुंड रथ यात्रा में सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करें : ओझा

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने सर्व विप्र समाज से आह्वान किया कि 3 जनवरी को सीकर में प्रवेश करने वाली परशुराम कुंड भारत रथ यात्रा के आगमन पर सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करें। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में ओझा ने कहा कि भारत भ्रमण कर रही यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए जन-जन को प्रेरित करना है। यात्रा संयोजक सुधीर मिश्रा ने बताया कि यात्रा 3 जनवरी को सीकर में प्रवेश करेगी सर्व समाज व सर्व विप्र समाज यात्रा का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि

यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में इस दौरान विप्र फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर सोती, डॉ. कमल सिखवाल, जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुन्दरिया, विप्र फाउंडेशन प्रभारी विमलेश शर्मा, यात्रा प्रभारी सुधीर मिश्रा, महामंत्री जयप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश ऋषिका, प्रकाश दाधीच, एड. पुरुषोत्तम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सम्पत्ति मिश्रा, मोनिका शर्मा, एड. योगेश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, मधु सीकरिया, नरेंद्र मोहन, अरुण शर्मा, ओमप्रकाश पाराशर, एड. नरेश शर्मा, राजकुमार, बनवारी दीक्षित, सरवन शर्मा आदि मौजूद थे। यात्रा के स्वागत के लिए समस्त विप्र समाज, सर्व समाज, युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर में व्यापक जन सम्पर्क, प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, पम्पलेट आदि लगवाने व वितरित करने का काम अंतिम चरण में है। यात्रा के स्वागत व नगर भ्रमण में शाही लवाजमे, बैण्ड बाजा, दुपहिया वाहन आएंगे।नीमकाथाना में यात्रा 6जनवरी को रेलवे पुलिया के नीचे 2बजे पहुंचेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button