राजस्थान

सीकर राजस्थान नमकीन-बिस्किट के गोदाम में लगी आग, 60 लाख रु. का रखा था सामान, जल गया

एक घंटे बाद पहुंची दममल, आग पर काबू पाने में लगे तीन घंटे, केस दर्ज

रिपोर्टर -कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर लोसल में वार्ड सात स्थित नमकीन-बिस्किट के गोदाम में आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक का कहना है कि गोदाम में 60 से 65 लाख रुपए का सामान रखा हुआ था। सूचना देने के आधे घंटे बाद दमकल पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोसल थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड आठ निवासी कमल किशोर तोदी ने रिपोर्ट दी है कि उसने लोसल में जनरल स्टोर कर रखा है। उसका गोदाम वार्ड सात में स्थित है। बुधवार सुबह छह बजे अकस्मात उसमें आग लग गई। किसी ने फोन कर बताया कि

गोदाम में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि गोदाम आग की लपट्टों में घिरा हुआ है। इसकी सूचना दमकल को देने पर सात बजे वह मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीण मिलकर तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सके। लेकिन, तब-तक गोदाम में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया था। गोदाम में बिस्किट, नमकीन, कुरकुरे व अन्य सामान रखा था। इसकी कीमत 60 से 65 लाख रुपए थी। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले भी उसके गोदाम में आग लग गई थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button