राजस्थान
सीकर राजस्थान ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्टर- कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना | रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाधिकारी गोपाल लाल ने बताया कि वृत जयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह के निर्देश पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए झुंझुनूं के उदयपुरवाटी एरिए में मण्डावरा के वार्ड 8 निवासी सुमित कुमार शर्मा को जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने चोरी का सामान, बैंक पासबुक व ऊनी शाल बरामद हुई है। आरोपी सुमित शर्मा को रेलवे पुलिस गुरुवार को एसीएमएम कोर्ट रेलवे जयपुर में पेश किया जाएगा।


Subscribe to my channel