झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के उपरांत फुटपाथ दुकानदारों ने हीरापुर धनबाद स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश सचिव बैभव सिन्हा का स्वागत किया।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के उपरांत फुटपाथ दुकानदारों ने हीरापुर धनबाद स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश सचिव बैभव सिन्हा का स्वागत किया। मौके पर श्री ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फुटपाथ दुकानदारों के बीच मिठाई वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दी। फुटपाथ दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा की हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जनता ने भाजपा की देश को बांटने वाली विचारधारा को सिरे से नकार दिया है और देश को यह संदेश दिया है की यह देश महात्मा गांधी और नेहरू के विचारधारा से चलेगा ना की गोडसे और सावरकर की विचारधारा से। अब पूरा दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत का मार्ग प्रशस्त किया है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बैभव सिन्हा, आलोक राज, टाउन वेंडिंग कमिटी के उमेश कुमार सहित दर्जनों फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button