IC News and Media House Private Limited


Bhopalधर्म

सतगुरू स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज का एक सौ बीसवां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर- संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था सिंधु नव जागरण समिति, स्वामी शांति प्रकाश धर्मशाला ट्रस्ट, झूलेलाल कल्याण मंडल सेवा समिति व सिंधु जाग्रती सेवा समिति द्वारा सतगुरू स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज का 120 वां जन्मोत्सव मुख्य मार्ग स्थित झूलेलाल मंदिर मे स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष मनाया गया, इस अवसर पर साई जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई, भगत कमल खत्री व निलेश गंगवानी के भजनों का कार्यक्रम हुआ। साई जी के भजनों व भगवान झूलेलाल के भजनो पर धर्म प्रेमी बंधू झूम उठे, इस अवसर पर सिंधु नव जागरण समिति के अध्यक्ष नरेश चोटरानी, पार्षद अशोक मारन, ट्रस्ट के अध्यक्ष माधू चांदवानी, कल्याण मंडलम के राज कुमार वाधवानी ने केक काटकर समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को सद्गुरु स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज के जन्म दिवस व रक्षाबंधन की बधाई दी व साई जी के बताएं मार्ग चलने, दीन दुखियों की सेवा, गरीब बूढ़ो बच्चों की सेवा करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम का संचालन घनश्याम लालवानी ने किया आभार भरत पारदासानी ने प्रकट किया इस अवसर पर आसन दास वाधवानी, राम पारदासानी, दयाल सतानी, हीरो हिंदू, नंद दादलानी, राकेश शेवानी, मनोहर सतानी, सीतल चेलानी, हीरानंद वाधवानी, किशोर साधवानी, मुरली गुरबानी, कमलेश छुगानी, मूलचंद रामचंदानी, बबलू टेकचंदानी, अशोक फुलवानी, प्रभु दास मूलचंदानी, रमेश रामचंदानी, वीरूमल लखानी, जवाहर हीरानंदानी, रतन मतानी प्रकाश थधानी सहित सैकड़ो धर्म प्रेमी बंधू उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button