IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम विकास में सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण, नवगठित लेंपस चोकर में सहकारी प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर एवं बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर व क्षेत्रीय कार्यालय ईफको के संयुक्त तत्वाधान में आदिवासी सदस्य सहकारी शिक्षा योजना अंतर्गत नवगठित लेंपस चोकर लेंपस के आश्रित ग्राम पंचायत भवन में सहकारी एवं कृषक बंधुओं का सहकारी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के जिला सहकारी शिक्षा प्रशिक्षक विवेक पांडे के द्वारा सहकारिता के अर्थ महत्व सिद्धांत के साथ-साथ नवगठित लेंपस चोकर के सदस्यों को लेंपस के द्वारा प्रदत सेवाएं विशेष कर वित्तीय सेवा विपणन व प्रक्रिया सेवा, उपभोक्ता सेवा, एवं उत्पादन वृद्धि में सहायक विषय पर विस्तार से ज्ञान करवाया जाकर सहकार से समृद्धि हेतु लेंपस संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कृषक बंधुओं को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत फसल ऋण के साथ-साथ गोपालन बकरी पालन मछली पालन हेतु भी लेंपस से ऋण प्राप्त कर अपनी आय की रास्ते बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।

इफको के क्षेत्रीय अधिकारी लाल बहादुर सिंह एवं सहायक फील्ड अस्सिटेंट वैभव पांडे द्वारा इफको के विषय में विस्तार से बताते हुए नैनो युरिया नैनो डीएपी एवं कनसुटिया जैसे जैविक उत्पादन के विक्रय एवं प्रयोग विधि की जानकारी दी गई इससे 2047 के पहले जैविक खेती हेतु किसान अपने आप को तैयार कर अपनी मृदा को भी उसके अनुरूप तैयार कर सके प्रशिक्षण वर्ग को लेंपस के प्रबंधक गौतम तिवारी के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत ऋण सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए लेंपस के सदस्य बनने हेतु प्रेरित किया गया वही चोकर पंचायत के उप सरपंच दिनेश नाग के द्वारा भी यह प्रशिक्षण ग्रामीण किसानों के लिए बहुत ही लाभप्रद प्रशिक्षण बताया गया। वर्ग को सफल बनाने में लेंपस के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button