
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर जिला एवं निर्वाचन अधिकारी श्री रिचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सभी निर्वाचन में महिला मतदाताओं का शत प्रतिशत जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीपी योजना के अंतर्गत मतदान केंद्रों में नवविवाहिता वधू सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसी तरह घोघरा नाला प्राथमिक विद्यालय एवं कुश्त निवारण संघ सोठी आश्रम में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी डॉक्टर आराध्य राहुल कुमार ने यह कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदाताओं को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है उपसंचालक समाज कल्याण पीपी भावे ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त दिव्यांग जनों वंचितों तथा कुष्ठ पीड़ित के मतदान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन गंभीर है उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता परिचय पत्र बनवाने अथवा 10 वर्ष हो जाने पर आधार कार्ड की नवीनीकरण के लिए कोई भी समस्या होने पर जिला प्रशासन तथा चिप्स विभाग में सहयोग करेगा। सहायक जिला नोडल अधिकारी सोमेश्वर बीके पटेल ने यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां मतदान किसी त्योहार से कम नहीं है हमें चुनाव और उसके महत्व को जानने की आवश्यकता है उन्होंने स्वीप कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की आधारशिला व्यस्क मताधिकार से है प्रत्येक मतदाता को निर्भीकता एवं निष्पक्षता एवं विवेक के साथ अपने मताधिकार की शक्ति का प्रयोग कर भारत देश को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। यह जानकारी कार्यालय जनसंपर्क कार्यालय जिला जांजगीर चांपा से प्राप्त हुई है।

Subscribe to my channel