छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News वन भूमि पर बन रहे पक्के का मकान, वन विभाग के अधिकारी बैठे मौन, जानकारी होने के बाद भी नहीं होती कार्यवाही।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

जिले के अंतर्गत आने वाले चांदनी बिहारपुर इलाके में लगातार वन भूमि पर अतिक्रमण होते आ रहा है। सूरजपुर जिले के वन परीक्षेत्र बिहार पुर अंतर्गत चोगा गांव में इन दिनों वन भूमि पर पक्के का मकान बन रहा है। लोगों ने पहले पेड़ पौधों को काटकर वन भूमि पर कब्जा करते हैं और जब कोई उसका देखरेख नहीं करता है तब उसी वन भूमि पर अपना मकान, बाड़ी बनाकर कब्जा करते हैं। विभाग की अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार जंगल की भूमि बन चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों गांव चोगा, ग्राम पंचायत करौटी ए में मेन रोड के किनारे वन भूमि पर लगातार अतिक्रमणकारियों ने एक लंबे एरिया को कब्जा जमाते हुए पक्के का मकान बनाना चालू कर दिया है। लेकिन वन विभाग को इसकी सूचना देने पर सिर्फ कार्यवाही की बात करते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते हैं। अधिकारी कर्मचारियों ने उसी मेन रोड के रास्ते आवागमन करते रहते हैं फिर भी वन भूमि पर बन रहे मकान की ओर अपना आंख मूंद लेते हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से मकान बनाया जाता है।बीते दिन 10 साल पुराने लगाए गए सागौन के मोटे मोटे पौधों को काट कर नष्ट किया जा रहा है। जोक सोशल मीडिया और अखबार के पन्नों पर छाया हुआ है। इसी प्रकार लगातार जंगल विनाश की ओर बढ़ रहा है  जिससे हमारा जल जीवन भी प्रभावित है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button