IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर  छत्तीसगढ़

11/5/23 को कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के सभा कक्ष में सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति एवं अनुभव स्तरीय वन अधिकार समिति का संयुक्त वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में कलेक्टर ने बड़ौदा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र की दरों में वृद्धि करने अधिकार देने एवं जंगल को यथावत सुरक्षित करने का दिशानिर्देश जारी किया गया। ग्राम डोंगी पेंड्री एवं कटरा 1 ग्राम अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा वन विभाग को दिए गए कलेक्टर ने ग्राम स्तरीय समिति एफआरसी स्तर पर अध्यक्ष सचिव बीट गार्ड पटवारियों की तिथि निर्धारित कर प्रशिक्षण देने के दिशा निर्देश जारी किए गए इस दौरान श्री एचके सिंह सहायक आदि सहायक आयुक्त जांजगीर चांपा के द्वारा वन अधिकार के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य के संबंध में बिंदुवार प्रकाश डाला गया पूर्व में मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जिसमें जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था कार्यशाला में फाउंडेशन था इकोलॉजिकल सिक्योरिटी रायपुर से सीमांचल आचार्य द्वारा कार्यशाला में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया था कार्यशाला में। श्री एचके सिंह वीके सहायक आदिवासी आयुक्त एसपी खरे सहायक लेखा अधिकारी फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी रायपुर से सीमांचल आचार्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी वन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अकलतरा बलौदा वन मंडल अधिकारी के प्रतिनिधि जिला स्तरीय समिति के सदस्य श्री राजकुमार साहू श्री लाल बहादुर सिंह श्री पाटिल जिला पंचायत सदस्य तथा अनुविभागीय स्तरीय समिति के सदस्य श्रीमती गंगोत्री राजेंद्र कवर श्री शंकर भोला बिंदुवार श्रीमती अनीता राम रतन कंवर श्री बृजपाल कुम्हार जिला स्तरीय एफआरएसएल जांजगीर चांपा के स्टाफ आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button