राजस्थान

सीकर राजस्थान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई: विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाकर, एक का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर नीमकाथान डाबला क्षेत्र में दो वाहनों को इंपाउंड करके बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम देते हुए पांच ओवरलोड वाहनों पर करीब 3 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नीमकाथाना आर टी ओ रोविन सिंह ने अवगत कराया की पाटन डाबला क्षेत्र के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरु किया गया है। उन्होंने अवगत करवाया की आज कार्यवाही करते हुए ओवरलोड वाहनों पर तकरीबन 3 लाख 80

हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पाटन थाने में खड़ा करवाया गया साथ ही एक सीमेंट बलकर जिसके रजिस्ट्रेशन में गलत तरीके से 55 टन पासिंग करवाई हुई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन मौके पर ही रद्द किया गया। साथ ही एक लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वाहन को लेजाकर पाटन थाने में इमाउन्ड किया गया। आर टी ओ रोबिन सिंह ने बताया की पाटन डाबला क्षेत्र में ओवरलोड व अवैध वाहनों की धरपकड़ जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button