छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News ईडी की द्वेष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने पुतला दहन किया

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर – केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को परेशान करने और कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के नियत से लगातार ईडी कांग्रेस विधायको एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इस कार्यवाही से छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों मे ईडी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में की गई कार्यवाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा का पुतला दहन किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रही ईडी की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहाँ की प्रदेश मे भाजपा मुद्दाविहीन है और आगामी चुनाव में फायदा लेने केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कार्य कर रहीं हैं । अगर ईडी को प्रदेश मे कार्यवाही करना है तो बीजेपी के शासनकाल मे हुए बैंक घोटाला, नान घोटाला जैसे कई भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, मालती नुरेटी, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद अहमद, मोती उसेंडी, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, जिला पंचायत सदस्य सुक्कू सलाम, वरिष्ठ कांग्रेसी मैनु कुमेटी, कोहकामेटा ब्लॉक अध्यक्ष जय लाल नुरेटी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शेख महमूद, कुशल चंदेल, किसलय देवांगन, कृष्णा देवांगन, दिगंबर आमड़े, एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button