मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News सीधी मध्यप्रदेश मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश

सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कल 10 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, एसडीओपी चुरहट विवेक गौतम, एसडीओपी कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सच्चितानंद प्रसाद एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों का तुलनात्मक अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर अधिकतम एवं त्वरित अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ का भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुये जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायें, साथ ही अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द पीड़ित को न्याय दिलायें, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उनका संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें। आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाये, लोक शांति में बाधक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधित कार्यवाही करें, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करें एवं लंबित की संख्या को शून्य पर लाएं, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हुई अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें, गंभीर एवं चिन्हित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करें, खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं। भू माफिया, अवैध शराब व्यापारी, खाद बीज की कालाबाजारी, राशन कालाबाजारी एवं चिटफंड कंपनियां चलाने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उक्त मामलों के अपराध को पूर्ण रूपेण समाप्त करें, चोरी एवं गृहभेदन के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें, गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाकर गोष्ठी समाप्त की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button