छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattiagarh News छत्तीसगढ़ में उजागर हुए दो हजार करोड़ शराब घोटाले के मामले में भाजपा मल्हार मंडल के द्वारा बाजार चौक मल्हार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

रिपोर्टर मोतीलाल भास्कर मुंगेलि छत्तीसगढ़

 पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा सूर्या ने कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है घोटाले पर घोटाले होते जा रहे हैं पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया फिर गरीबों का चावल घोटाला किया और अब दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर नया कीर्तिमान बनाया है! यह सरकार पूर्ण रूप से घोटाले की सरकार है, गरीबों के हक को छीनने वाली सरकार है, यह गरीबों के चावल को भी डकार लेने वाली सरकार है! इतना बड़ा शराब घोटाला मुख्यमंत्री के सह के बिना हो ही नहीं सकता! मंडल के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार चावल घोटाले के बाद शराब घोटाला किया है एक तरफ मुख्यमंत्री विधानसभा में घूम घूम कर अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं

और दूसरी तरफ इनके सरकार घोटाले पर घोटाले कर रही है महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि यह सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज तक बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं कराया, बल्कि बेरोजगारों को ठगने का काम किया अभी तक बेरोजगारों के खाते में ₹130000 आ जाना था प्रत्येक माह ₹2500 देने का वादा किया था इस हिसाब से ₹130000 अब तक का बनता है प्रत्येक बेरोजगार का, भूपेश बघेल हर युवा का कर्जदार है भारद्वाज ने कहा कि इस घोटालेबाज सरकार को 2023 में प्रदेश की जनता निश्चित रूप से जवाब देगी आज के धरना प्रदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, राम नारायण भारद्वाज मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर, महामंत्री धर्मेंद्र कोसले, राजकुमार वर्मा, लोकनाथ बंजारे, राजकुमार मधुकर, सुशील चौबे ,पूरन सिंह ,रोहित कश्यप, बाला राम साहू, धर्मेंद्र सिंह, व्यास नारायण, हरप्रसाद भारती, राजेंद्र मधुकर मना राम टंडन ,नरेंद्र शांडिल्य, बहोरन, धनेश्वर केवट, लव सूर्या ,योगेश, कार्तिकेय, आदि मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button