मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने 15 आवेदकों को दिए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र शिविर लगाने से एक ही दिन में हुआ निराकरण

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे, शासन-प्रशासन का जताया आभार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए बुधवार को कलेक्टर कार्यालय छतरपुर के प्रांगण में आयोजित शिविर जिसमें जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों का निराकरण एक ही जगह पर एक ही दिन संबंधित आवेदकों के प्रकरण का नियमानुसार निराकरण हुआ।
कलेक्टर श्री जीआर के निर्देशन एवं एडीएम नम  शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में डीईओ शिक्षा विभाग एवं ट्रेजरी अधिकारी के प्रयास से सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 15 आवेदकों में से 10 को शिक्षा विभाग छतरपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति मिली। साथ ही राज्य शासन राजस्व मंत्रालय के जारी आदेशानुसार 5 अनुकंपा अभ्यर्थियों को प्रोसेस सर्वर के पद पर नियुक्ति दी गई। एक ही दिन में कुल 15 अनुकंपा प्रकरणों का निराकरण कर कलेक्टर श्री जीआर द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए तथा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। कलेक्टर ने नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी है। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी शिक्षा विभाग छतरपुर में चतुर्थ श्रेणी में कुलदीप सिंह पवार, अभय कुमार कबीर, गोविंद राय, बृजेन्द्र कुमार पटेल, साकेत कुमार द्विवेदी, कमलेश बसोर, प्रमोद कुमार अहिरवार, सुशील कुमार प्रजापति, श्रीमती राजकुमारी अहिरवार एवं दीपक राजपूत सहित 10 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। साथ ही प्रोसेस सर्वर में भास्कर श्रीवास, जुनैद, रामसुंदर, प्रीतम सिंह यादव, जीतेन्द्र सहित सभी कुल 15 लोगों को नियुक्त प्रमाण पत्र दिए गए। नियुक्ति पाकर चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने जिला एवं राज्य शासन का आभार जताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button