राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News राजस्थान राज्य के नाथद्वारा राजसमंद जीले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान की यात्रा के तहत नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

रिपोर्टर देवकिशन बैरवा भीलवाड़ा राजस्थान

राजस्थान राज्य के नाथद्वारा राजसमंद जीले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान की यात्रा के तहत नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास पहलों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में पीएम मोदी ने जब मंच पर कदम रखा, तो अपार भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। उस समय मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। नाथद्वारा में मोदी, वेलकम के दौरान लगे नारे जब नाथद्वारा में अशोक गहलोत ने बोलना शुरू किया, तो राजस्थान की जनता ने लगातार मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया। तब पीएम मोदी ने हस्तक्षेप करके लोगों को रोका। पीएम ने न केवल खुद लोगों को रुकने के लिए कहा, बल्कि उन्होंने सीपी जोशी से लोगों को गहलोत को बोलने देने के लिए निर्देश देने के लिए भी कहा। मोदी ने हाथ उठाकर लोगों को बैठने और चुप रहने का इशारा किया।

नाथद्वारा मंदिर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने यहां 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य ध्यान, क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी, जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

नाथद्वारा में मोदी ने किए कई प्रोजेक्ट लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने राजसमंद और उदयपुर में दो-लेन वाली सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री ने उदयपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट की आधारशिला रखी। उन्होंने गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक एक नई लाइन के निर्माण की आधारशिला भी रखी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button