Uttar Pradesh News आज नगर के सब्जी मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश कार्यालय पर संगठन द्वारा बनाये गये नव नियुक्त किये गये पदाधिकारिओं का फूल माला एवं नियुक्ति देकर कर भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश
इस दौरान अंतरारष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेन्द्र पोनियां ने कहा कि अंतरारष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह को एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं सिद्धांत जैन को नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चक को एस सी प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ गौ माता की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहता है। देश एवं प्रदेश से गौ हत्या को बंद कराने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है।समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को गौ हित में कार्य करना चाहिए।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धामा,चौ उदय प्रताप वर्मा,सुधीर कुमार सिंह,प्रदीप पाठक,डॉ गौतम सिंह नोहवार, रामपाल सिंह,अंकित श्रोत्रिय,शरद पोनियां,कुलदीप पोनियां,अम्बिका प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।




Subscribe to my channel