Uttarv Pradesh News नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन ने मंडल रेल प्रभंधक के टूण्डला आगमन पर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश
टूंडला आगमन पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन ने मण्डल रेल प्रबन्धक उ0 म0 रे0 प्रयागराज महोदय जी का हार्दिक स्वागत एंव अभिनंदन किया तथा कुछ बुनियादी समस्यायों के सम्बन्ध में अवगत कराया और साथ ही साथ कर्मचारियो से संबन्धित समस्याओ का ज्ञापन सौपा |
1- मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कालोनी टूंडला के अधीन 102 पद थे जिसमे से कार्यरत कर्मचारी 35 है उसके दौरान भी कार्यरत कर्मचारियो मे से 18 कर्मचारियो को सरप्लस कर दूसरे विभाग मे समायोजित करा जा रहा है चूंकि रेलवे कालोनी मे लगभग 1900 रेल आवास है जहां 05 कालोनी है जिसकी साफ – सफाई की व्यवस्था मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक टूंडला द्वारा कराई जाती है | जबकि वर्तमान समय मे आउट सोर्स की कोई भी एजेंसी काम नहीं कर रही है | आउट सोर्सिंग संबन्धित प्रपोज़ल बनाकर विभाग द्वारा कई बार मण्डल कार्यालय भेजा जा चुका है परंतु अभी तक इस पर कोई विचार नहीं हुआ है जिसके कारण सभी कालोनियों मे साफ- सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है |
2- कैरिज एंव वैगन मे हेल्पर से तकनी0 III की 25 % टैलेंटेड कोटे की विभागीय परीक्षा विगत 07 वर्षो से नहीं कराई गयी है जिसके कारण हेल्पर कर्मचारियो को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है | आप से निवेदन है कि जल्द से जल्द हेल्पर से तकनी0 III की 25% टेलेंटेड कोटे कि विभागीय परीक्षा कराने की व्यवस्था कि जाए |
3- रेलवे अस्पताल टूंडला मे स्टाफ नर्स की अत्यधिक कमी है एंव वर्तमान मे दो महिला स्टाफ नर्स सेवानिवृत होने के कारण दो पद रिक्त चल रहे है | इसीलिए स्टाफ नर्सो के रिक्त पदो को जल्द से जल्द भरा जाए जिससे कार्यरत स्टाफ नर्सो को अवकाश एंव रेस्ट मिल सके जिससे भर्ती कर्मचारियो को इलाज कराने मे असुविधा का सामना न करना पड़े
4- लोको पायलट मेल को दो – दो बार मुख्यालय क्रॉस न कराया जाए |
5- एत्मादपुर में क्रू के लिए वेटिंग हॉल का प्रबंध किया जाय।
6- टूंडला लॉबी से कंट्रोल ऑफिस तक कर्मचारियो की सुविधा हेतु आने- जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनवाया जाये जिससे कर्मचारियो को आने – जाने मे असुविधा न हो एंव गाड़ियो का विलम्बन से बचाया जा सके |
7- रनिंग स्टाफ की सीयूजी लिस्ट चेकिंग ट्रेन डिपार्चर से अराइवल के बीच होनी चाहिए।
8- लोको मे लगे सी.वी.वी.आर.एस. केमरो के लगे होने के कारण क्रू के ऊपर अतिरिक्त मानसिक दबाब पड़ता है एंव वह अपने कार्य को सुगमता से नहीं कर पाता जिस कारण संरक्षा व सुरक्षा मे चूक व दुर्घटना जैसी घटनाए घटित हो सकती है | कृपया सभी लोको मे से सी.वी.वी.आर.एस कैमरो को हटाया जाये |
9- ALP से गार्ड का काम कराना बंद किया जाय।
10- रेलवे कर्मचारियो के पास नवीनतम रेलवे पहचान पत्र नहीं है पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया हेतु मण्डल कार्यालय द्वारा कैम्प लगाया जाए एंव फार्म जमा करने व आई कार्ड देने हेतु कर्मचारी नामित किया जाए जिससे सभी कर्मचारियो को समय से रेलवे पहचान पत्र प्राप्त हो सके |
11- रेलवे अस्पताल टूंडला मे CMP के सत्र को बढाकर तीन वर्ष किया जाए |
12- रेलवे अस्पताल टूंडला मे लाखो रुपए से आई एक्सरे मशीन का संचालन करने वाला कोई भी एक्सरे तकनी0 एंव लैब सहायक नहीं है | इसीलिए एक्सरे तकनी0 एंव लैब सहायक के पद को शीघ्र भरा जाये जिससे अस्पताल मे धूल फांक रही एक्सरे मशीन से रेल कर्मचारियो को लाभ प्राप्त हो सके एंव रेल राजस्व को हानि से बचाया जा सके |
13- रेलवे अस्पताल टूंडला मे एंम्बुलेन्स की स्थायी व्यवस्था की जाए जिससे आकस्मिक समय मे भर्ती कर्मचारीयों को अनुबंधित अस्पतालो मे ले जाने हेतु एंम्बुलेन्स की आवश्यकता है जो कि इस वक़्त रेलवे अस्पताल मे नहीं है |
14- रेस्ट कैम्प रेलवे कालोनी एंव अन्य कालोनियों मे वरिष्ठ खंड अभियंता / कार्य / टूंडला द्वारा जो भी सेफ़्टी टैंक बनाए गए है उनका प्रोपर कनेक्शन नहीं किया गया है जिसके कारण रेल आवासो के पीछे नालियो मे काफी गंदगी रहती है जिसको अति शीघ्र सही कराया जाये जिससे कर्मचारियो को शुद्ध वातवरण मिल सके एंव कर्मचारियो को गंदगी से होने वाली बीमारियो से बचाया जा सके |
15- इंजी0 विभाग के सभी आर्टिजन स्टाफ को ड्रेस अथवा ड्रेस अलाउंस दिलवाना सुनिश्चित कराया जाये |
16- सभी कर्मचारियो के लिए जीडीसीई परीक्षा प्रतिवर्ष कराना सुनिश्चित कराया जाये |
17- सभी रेलवे कालोनियों मे सप्लाई का पानी काफी नमकीन आ रहा है जिससे कर्मचारियो को रोजमर्रा के कार्य करने मे असुविधा का सामना कर…




Subscribe to my channel