राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News सरकार जनता से फ्री बिजली का छलावा कर सरचार्ज, फ़्यूल चार्ज के नाम पर बिलों में वसूल रही है पैसा  रामलाल शर्मा

मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जेतपुरा, अनंतपुरा और चीथवाडी में विधायक रामलाल शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ : विधानसभा क्षेत्र चौमूं में “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक रामलाल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत जेतपुरा, अनंतपुरा और चीथवाड़ी के बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में सभी 226 बूथों पर विधायक रामलाल शर्मा द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ एजेंट का सम्मान किया जाएगा। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा आम उपभोक्तताओ को 50 यूनिट से बढ़ाकर 100 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की गई परंतु कांग्रेस सरकार आम उपभोक्ताओ से सरचार्ज, फ़्यूल चार्ज आदि के पैसे बढ़ाकर बिलों में वसूलने का काम कर रही है। सरकार एक हाथ से सपने दिखाने का काम कर रही है

और दूसरे हाथ से समेटने का काम कर रही है। आने वाले समय में जनता कांगेस सरकार से हिसाब लेने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ होकर बिना सरकार और पुलिस के डर के अपराधों को अंजाम देने का काम कर रहे है। उन्होंने 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जेतपुरा के बूथ संख्या 213, 214, 215 अनंतपुरा में बूथ संख्या 217, 218, 219, 220 और ग्राम चीथवाड़ी में बूथ संख्या पर 221, 222, 223, 224, 225, 226 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दोरान भाजपा देहात मण्डल बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, रमेश झाझडा, सरदार बाड़ीगर, लालचंद शर्मा, सुभाष सेगडा, सुरेश बन्दावला, मुरलीधर शर्मा, साधुराम गोगोरिया, सुरेश बागड़ा, प्रेमचंद जांगिड, राजेंद्र शर्मा, सुनील डागर, रामसिंह देवंदा सहित स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button