IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

Chhattisgarh News हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोशित

  जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.57 प्रतिशत हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 88.72 प्रतिशत

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर 10 मई 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 10 मई 2023 को दोपहर 12 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा जारी किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा ने बताया कि नारायणपुर जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 1573 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 1540 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। 1540 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोशित किया गया। इनमें से 535 छात्र प्रथम श्रेणी में, 683 छात्र द्वितीय श्रेणी में तथा 96 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोशित किये गये है। 74 छात्र पूरक घोशित किये गये है। कुल 1287 छात्र उत्तीर्ण हुए है। इस तरह जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.57 प्रतिशत रहा। इसी तरह जिले में हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के लिए कुल 1625 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 1605 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। इनमें से 1625 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोशित किये गये। घोशित परिणामों मे 426 छात्र प्रथम श्रेणी, 866 छात्र द्वितीय श्रेणी एवं 132 छात्र तृतीय श्रेणी में घोशित किये गये है। 96 छात्र पूरक घोशित किये गये है। इस तरह कुल 1424 छात्र उत्तीर्ण घोशित किये गये है। इस तरह जिले का हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 88.72 प्रतिशत रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button