
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – संत नगर की प्रमुख सामाजिक सस्था पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार खीमण यू मूलाणी व कवि कन्हैयालाल मोटवाणी (मांदो) का सम्मान किया गया। यह सम्मान सिंधियत की सेवा वास्ते किया गया। इस अवसर पर कवि कन्हैयालाल मोटवाणी को भोजराज खेमाणी थाणे वेस्ट मुम्बई पार्क द्वारा सिंधी व सिंधियत की सेवा के वास्ते ग्यारह हजार रुपए का चैक वरिष्ठ साहित्यकार खीमण यू मूलाणी द्वारा कवि कन्हैयालाल मोटवाणी को भेंट किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार मूलाणी ने कहा कि मोटवाणी एक अच्छे कवि है उनकी कविताओं में समाज व मानवता की सेवा का पाठ पढाया गया है। पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने भी मोटवाणी की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर पंचायत महासचिव राज कुमार वाधवानी, उप ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम लालवानी, रामचंद सबनानी, राकेश शेवानी, जेठानंद मंगतानी, अमित राजानी, परषोत्तम हरचंदानी, माधव पारदासानी, हरनाम पेसवानी, चुन्नीलाल जेठानी बूलचंद वासवानी आदि उपस्थित थे।




Subscribe to my channel