
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जैसे कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दौर जारी है उसी तरह से वर्तमान में 5 मई से महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सामाजिक फिल्म ले शुरू होगे माया के कहानी का फिल्म छत्तीसगढ़ के समस्त थिएटर पीवीआर मैग्नेटो मॉल मल्टीप्लेक्स एवं टॉकीज में प्रदर्शन हो रही है या फिल्म सतीश जैन एवं छोटे लाल साहू दोनों का संयुक्त फिल्म होता है जब कभी भी फिल्मों का निर्माण होता है छत्तीसगढ़ी फिल्मों का छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक हो जाते हैं उसी तरह से जोड़ी में सतीश जैन एवं छोटे लाल साहू को जाना जाता है इनकी फिल्में हस झन पगली फस जावे की फिल्म की अपार सफलता के बाद ले शुरू होगे माया की कहानी फिल्म धूम मचा रही है। इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं अमलेश नागेश जिसे भैरव काका एवं विद्यासागर नाम से जाना जाता है जोकि काफी सारे फिल्मों में कॉमेडी का रोल कर चुके हैं जो इस फिल्म में लीड रोल में मारधाड़ हंसी मजाक मनोरंजक एवं रोमांटिक सीन की अदा करते हुए इस फिल्म में काम किया है फिल्म के अंदर में दसवीं क्लास में हमेशा 2 साल 3 साल के लिए फेल होते रहता है मगर अंततः पास हो जाता है वह भी फर्स्ट डिवीजन में यह है अमलेश नागेश की कहानी । अब रही सवाल फिल्म की नायिका इस फिल्म की नायिका है एल्सा घोष उर्फ ज्योति इनकी पूर्व फिल्म तहु कुंवारा महू कुमारी की हिट फिल्म से इन्हें दर्शक अच्छी तरह से पहचानती है इस फिल्म में अच्छी तरह से अपनी रोल अदा की है दर्शक खासतौर से लड़कियां दर्शक एवं महिला दर्शक एल्सा घोष की रोल को बखूबी अच्छी तरह से देखा उन्हें काफी अच्छी लगा इसलिए इस फिल्म को सुपर डुपर हिट कहा। अधिकांश दर्शक इस फिल्म को हंस झन पगली फस जावे कक कार्बन कॉपी समझते हैं। बस इतना ही फर्क है इस फिल्म में गाना स्टोरी संगीत नृत्य थोड़ा उससे जरा हटके है। हमारे दबंग केसरी संवाददाता राकेश कुमार साहू ने इस फिल्म को देखा उन्होंने कहा यह फिल्म सुपर डुपर हिट है 
आदरणीय सतीश जैन एवं छोटे लाल साहू की संयुक्त जोड़ी के प्रयास से यह फिल्म बनाया गया है जो यह सुपर डुपर हिट होकर रहेगा इस फिल्म को देखने के लिए अकलतरा के डीएल मल्टीप्लेक्स में देखा। जहां पर दर्शकों की इतनी भीड़ थी कि टिकट मिलना मुश्किल है यहां तक के के थिएटर अंदर खड़े होकर भी पिक्चर देखने को मजबूर है इतनी खचाखच भीड़ है इसलिए यह फिल्म अधिक भीड़ चल रही है क्योंकि स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां चल रही है शादी विवाह का सीजन है इसलिए पब्लिक मनोरंजन के लिए थिएटर की ओर जाते हैं थिएटर में 3 घंटा अपना समय गुजारते हैं पिक्चर देखते हैं आनंद लेते हैं इसलिए यह फिल्म सुपर डुपर हिट होकर रहेगा। इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से कसडोल विधानसभा क्षेत्र में शूटिंग हुई है यहां की स्कूल स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल हाई स्कूल को लेकर बनाया गया है यह जो स्कूल है वह कसडोल विधानसभा की विधायक का माननीय शकुंतला साहू जी का इलाका है इस क्षेत्र में प्रायः प्रायः हर फिल्मों की शूटिंग जारी रहती है। अब यह देखना है कि इस साल 2023 की इस्मार्ट सिने अवार्ड एवं अन्य ईनाम ले शुरू होगे माया के कहानी को मिलता है कि नहीं यह दर्शक ही बता पाएंगे।
इस फिल्म के गाने को अधिकतर गाया है श्रीमती अनुपमा मिश्रा एवं सुनील सोनी ने।

Subscribe to my channel