Uttar Pradesh News : कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलक पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान ग्राम तरव्वा भट्टा से मिलक की ओर लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की जरीकैन से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबूराम पुत्र कल्यान निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना मिलक बताया।

थाना मिलक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Subscribe to my channel