ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान ग्राम नौराह के पास पंडित रामदास फूलवती मिश्रा मेमोरियल इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास मौजूद प्लास्टिक की जरीकैन से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान जावेद पुत्र बाबू मास्टर निवासी ग्राम कूप, थाना मिलक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस कार्यवाही को उपनिरीक्षक विकास राजपूत, हेड कांस्टेबल चंचल चौधरी और कांस्टेबल मोहित कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button