Uttar Pradesh News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई संत रविदास जयंती
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
(मिलक) नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वंदन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, मानवता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की महानता उसके जन्म या पद से नहीं, बल्कि उसके गुणों और कर्मों से निर्धारित होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि संत रविदास जी ने कर्म को सर्वोपरि माना तथा बिना फल की चिंता किए निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।

समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी भक्तिकाल के महान संत, समाज सुधारक तथा मानवता और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, बसंत कुमार एडवोकेट, ममता अत्री, मनोज पांडेय, ऋषि पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, अजय बाबू गंगवार, सभासद चंद्रभान मित्तल, तरुण सागर, वीरपाल गंगवार, चंद प्रकाश शर्मा, राजू गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, राम बहादुर गंगवार, सुरेश पटेल, प्रदीप कुमार, हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel