IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

Chhattisarh News 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, विधि भोसले ने मारी बाजी, देखिए सभी टॉपरों की लिस्ट 

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 

छत्तीसगढ़: बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजे जारी किया है। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी टॉपरों को बधाई दी है। 10वीं में राहुल यादव ने 593  600 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.96 फीसदी रहा। स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट  में रिजल्ट देख सकते हैं।देखिए टॉपरों की लिस्ट इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 7 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिसमें 12वीं में 3 लाख 27 हजार 935 स्टूडेंट,और 10वीं में 3 लाख 37 हजार 293 स्टूडेंट हिस्सा लिए थे। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2 हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट जारी होने के साथ स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से स्टूडेंट रिजल्ट से होने वाले तनाव और भविष्य के लिए मार्गदर्शन ले सकेंगे। इस हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक,मनोवैज्ञानिक,करियर काउंसलर समेत सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देंगे। ये हेल्पलाइन नंबर 10 मई से 18 मई तक चालू रहेगा। जो दो शिफ्ट में काम करेगा। जिसमें पहली शिफ्ट 10.30 से 1.30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button