Madhya Pradesh News कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का तूफ़ानी विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय पर चढ़ाई को पुलिस ने किया नाकाम
फव्वारा चौक पर सभा के बाद निकले बजरंगियों ने कोतवाली के सामने ही किया हनुमान चालीसा का पाठ और कांग्रेस का पुतला दहन

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
विहिप बजरंग दल ने आज स्थानीय फव्वारा चौक पर शांतिपूर्ण धरना सभा कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने कूच किया। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आक्रोशित बजरंगियों को थाना कोतवाली के सामने ही रोक लिया गया। जहां बजरंगियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलेभर से छिन्दवाड़ा पहुंचे हज़ारों बजरंग दल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।विहिप बजरंग दल द्वारा कांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव में अपने घोषणा पत्र में पीएफआई से बजरंग दल की तुलना करने और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने स्थानीय फव्वारा चौक में “राम नाम”जप कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। जहां धार्मिक और राष्ट्रवादी नारों के साथ फव्वारा चौक गुंजायमान रहा। इस धरना सभा में वक्ताओं ने भारत और हिंदुत्व के संरक्षण के लिए बजरंग दल का महत्व बताया एवं बजरंग दल के द्वारा देश भर चलाए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया। वहीं कांग्रेस की दूषित मानसिकता और साधु-संतों के प्रति कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार एवं षड्यंत्र का खुलासा किया। जिसके पश्चात नगर भ्रमण करते हुए बजरंगियों द्वारा कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया।
जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेट लगाकर बजरंगियों को रोक लिया गया। कांग्रेस कार्यालय तक शासन-प्रशासन द्वारा पहुंचने नहीं दिए जाने पर मौके पाए ही विरोध कर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत पदाधिकारी मायाराम सनोडिया, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख प्रशांत छोटू पाल, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अजय बंदेवार, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, विभाग सेवा प्रमुख अभिषेक वैष्णव, विभाग सत्संग प्रमुख अन्नीलाल दुबे, बजरंग दल विभाग संयोजक सुभाष गाडेकर, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका किरण शर्मा, सह संयोजक भोलू चौधरी, विभाग गोरक्षा प्रमुख गुड्डा रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुमित काबरा, जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा, परासिया जिला मंत्री गोलू सूर्यवंशी, जिला सह मंत्री विनोद कोहले, बजरंग दल जिला संयोजक शैलेष यदुवंशी, जिला सह संयोजक अकाश पवार, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कहार पिल्लू, जिला बल उपासना प्रमुख रुपेश लंजीवर, जिला गौरक्षा प्रमुख छोटू यादव, जिला मिलन प्रमुख नितेश पटेल, परासिया जिला संयोजक राधेश्याम यदुवंशी, बजरंग दल नगर संयोजक अंशुल यादव, नगर सह संयोजक आशीष सिंगारे, नगर सह संयोजक राहुल विश्वकर्मा, नगर संयोजक निर्भय पटेल, नगर विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष सेंगर, नगर बल उपासना प्रमुख हरिओम चोरिया, नगर मिलन प्रमुख गजानन लोमटे समेत हजारों की संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel