मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News कांग्रेस पदाधिकारियों को सद्बुद्धि देने हेतु की कामना

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश 

महिदपुर : मंगलवार को महिदपुर प्रखंड विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । विगत दिनों हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने तथा देशद्रोही संगठन पीएफआई की तुलना एक देशभक्त संगठन बजरंग दल से की गई, जिससे संपूर्ण हिंदू समाज में रोष व्याप्त है । इसी के विरोध में बजरंग दल द्वारा मंगलवार को संपूर्ण देश के साथ साथ नगर के रणजीत हनुमान मंदिर चौक बाजार में बड़ी संख्या में बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं व आम जनता ने एकत्रित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया । तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई कि हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें ।
कार्यक्रम को मुख्य वक्ता महिदपुर प्रखंड के सामाजिक समरसता संयोजक मनोहर आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि चाहे केरल में गौ हत्या कर बीच बाजार में गौ मांस का सेवन करना हो, प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करना हो, रामजी को काल्पनिक बताना हो, रामचरित मानस का उपहास उड़ा कर रामायण को एक अफसाना बताना हो, ऐसे अनेकों अवसर पर हिंदू आस्थाओं को ठेस पहुंचाई गई ।

इसी के परिणाम स्वरूप एक समय की देश की सबसे बड़ी पार्टी अर्श से फर्श पर आ गई । कार्यक्रम का संचालन सोहन मालाकार ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जैन ग्रामीण जिला विशेष संपर्क प्रमुख पवन आंजना, महिदपुर प्रखंड मंत्री राजेश रावल, प्रखंड संयोजक विष्णु मालवीय, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र सिसोदिया, प्रखंड बालोपासना प्रमुख महेश मालवीय, लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र चौधरी, पप्पू व्यास, सुनील सोनगरा, लोकेश अंडेरिया, अर्जुन ठाकुर, नकुल माली, राहुल बैरागी,संजय सोनगरा, रोनक यादव, विशाल चौधरी, विशाल यादव, चंद्रशेखर यादव, श्री कृष्ण दावरे, सीताराम बैरागी, दीपक विश्वकर्मा, लोकेश राव, अंकित बैरागी, सोनू बैरागी, सौरभ दावरे, रवि मालाकार, मनीष कहार, गोपाल कहार, अनिल सोनगरा, भारत राठी, वीरेंद्र बैरागी, पवन परमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button