
रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़
जिला ब्यूरो : आमोद तिवारी जिले के उदयपुर अंतर्गत ग्रामों के वर्षों से लंबित वन अधिकार पट्टा, एफ आर यू हॉस्पिटल के तहत समस्त सुविधाएं एवं लिफ्ट का संचालन, कॉलेज में बालक बालिका छात्रावास सुविधा के लिए भवन निर्माण, एनएच 130 का भू अर्जन का मुआवजा शीघ्र प्रदान की जाए, उदयपुर नया बस स्टैंड की संचालन सहित अन्य समस्याओं की निराकरण नहीं कराए जाने पर जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ कैलाश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, आलोक दुबे, कमलभान सिंह, प्रबोध मिंज, गोपाल सिन्हा, राजेश अग्रवाल, विश्व विजय सिंह तोमर, राजेंद्र जायसवाल, दिनेश साहू, विनोद हर्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव सहित भूपेश सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से विकास रुक गया भ्रष्टाचार की सीमा चरम पर है अस्पतालों में समुचित सुविधाएं नहीं होने से मरीज परेशान है जिससे कई लोगों की जान तक चली गई कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जानें से अपराध बढ़ गई है जिससे आमजन परेशान हैं। केंद्र से करोड़ों रुपए राशि राज्य में दिए जाने के बावजूद पीएम आवास के कार्य अधर में लटक गई। जिससे प्रदेश में लाखों लोगों आवास विहीन हैं।
रमन सरकार ने महिलाओं को सम्मान देते हुए राशन कार्ड बनाकर मुखिया बनाया जिन्हें आज कांग्रेस की सरकार शोषण कर रही है। केंद्र से दी जाए जाने वाले अतिरिक्त चावल गमन कर दिया।
प्रदेश की जनता के साथ कर्मचारी अधिकारी भी त्रस्त हैं। भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार की नाकामियों को लताड़ते हुए कहा इस बार प्रदेश की जनता एक एक हिसाब का बदला लेकर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के बाद 15 सूत्रीय जनसमस्याओं की निराकरण कराने जाने के लिए राज्यपाल के नाम तहसील उदयपुर नायब तहसीलदार डॉ. एजाज हाशमी को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, अखंड विधायक सिंह, संतोष जायसवाल, श्यामलाल जायसवाल, महेश जायसवाल, वेदांत तिवारी, रोचक गुप्ता, कन्हाई राम बंजारा उदारपाल राजवाड़े सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान माइक का संचालन प्रबोध सिंह एवं आभार व्यक्त राधेश्याम ठाकुर ने किया।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बिलासपुर में ऐम्स कि प्रस्ताव दिए जाने पर आक्रोशित भाजपाइयों ने कहा सरगुजा संभाग की जनता के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने छलावा व्यवहार किया है संभाग की जनता स्थानीय अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं होने पर मजबूरन रायपुर सहित अन्य राज्यों में जाकर इलाज कराते हैं। 14 विधानसभा के लाखों लोगों के लिए सर्व सुविधा युक्त ऐम्स अस्पताल की जरूरत अंबिकापुर में है। जिसे तीन बार मौका देकर जनता विधायक से मंत्री तक बनाया परंतु इस बार साड़ी कंबल के साथ अन्य बहकावे में जनता नहीं आने वाली है।
Subscribe to my channel