Madhya Pradesh News पलेरा पुलिस के द्वारा विगत 6 वर्षों से विभिन्न 8 मामलों में फरार शातिर बदमाश एवं स्थाई वारंटी को हरियाणा से पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश में पकड़ा

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पलेरा: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ श्री रोहित का स्वामी द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी ओं की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या एवं एसडीओपी श्री अभिषेक सिंह गौतम जतारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ।पलेरा द्वारा एक टीम गठित की गई ।पलेरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ,उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सतीश त्रिपाठी एवं आरक्षक 671 संतोष चक्रवर्ती,एनआरएस साकेत राजपूत के द्वारा 6 वर्षों से 8 मामलों में केस नंबर क्रमांक के विभिन्न धाराओं में परास्नातक निगरानी बदमाश भूरा उर्फ सोनू पिता बैजनाथ उर्फ विजय अहिरवार 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 पलेरा की तलाशी हेतु।
जिला साइबर सेल टीकमगढ़ से स्टाफ मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम को हरियाणा की तरफ रवाना किया गया था जो टीम के फरीदाबाद हरियाणा पहुंचकर शातिर बदमाश की तलाश की जो तलाशी के दौरान सातिर निगरानी बदमाश का पीछा करते हुए मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश से घेराबंदी कर टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी, उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सउपनि सतीश त्रिपाठी , एवं आरक्षक नंबर 671 संतोष चक्रवर्ती, एनआरएस साकेत राजपूत, तथा सायबर सैल से टीकमगढ़ से उप निरीक्षक मयंक नगायच प्र आ रहमान खान को सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to my channel