राजस्थान

सीकर राजस्थान अपना घर आश्रम का हुआ लोकार्पण: कपिल मोदी फाउंडेशन ने करवाया आश्रम का निर्माण, असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा

रिपोर्टर -कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र के गांवड़ी मोड, भूदोली बाईपास मुख्य सड़क मार्ग पर कपिल मोदी फाउंडेशन के द्वारा निर्मित तथा मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था द्वारा संचालित ज्ञानचंद मोदी “अपना घर आश्रम” का भव्य लोकार्पण मंगलवार को समारोह पूर्वक हुआ अपना घर आश्रम का लोकार्पण खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं मेजर जनरल अनुज माथुर के कर कमलों द्वारा उपखण्ड अधिकारी नीमकाथाना बृजेश गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष केशव देव मोदी एवं बी. एम. भारद्वाज संस्थापक अपना घर भरतपुर की गरिमामय उपस्थिति में फिता काटकर किया गया।असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा की दरिद्र, गरीब बीमार एवं असहाय व्यक्ति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। अतिथियों ने उपखंड क्षेत्र में बीमारी से ग्रसित लोगों की सेवा के लिए बनाए गए विशाल आश्रम के निर्माण के लिए निर्माणकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

27 हजार वर्ग फीट पर बनी दो मंजिला भवन कपिल मोदी फाउंडेशन के अध्यक्ष केशव देव मोदी ने बताया कि तीन बीघा जमीन पर लगभग 27 हजार वर्ग फीट का दो मंजिला भवन का निर्माण करवाया गया है। भवन में लगभग 220 प्रभुजी के आवास की व्यवस्था रहेगी। लोकार्पण कार्यक्र राजेन्द्र मोदी, निलम मोदी, वीरपाल सिंह, गोकुल मोदी, नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश मगोतिया, धर्मेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र मोदी, आलोक अग्रवाल, तनुजा अग्रवाल, आरएलपी राष्ट्र महासचिव मनीष चौधरी, मिशन परिवर्तन के सुमित मोदी नाथूलाल शर्मा, शशी मोदी, सुरेश खैरवा, संजीव मोदी, नरेश टेलर सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आश्रम में असाध्य बीमारियों से ग्रसित पिछड़े लोगों की होगी सेवा

मोदी फाउंडेशन के द्वारा बनाए गए अपना घर आश्रम में ऐसे आश्रय हीन, असहाय स्वरूप पीडितों को अपनायेगा जो सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर असीम वेदना झेल रहे होते है, जो परिवार व अपनों द्वारा बिसार दिये गये है। ऐसे लोग जो लाचार होकर असाध्य बीमारियों से ग्रसित होकर लाचारों की तरह बेहद गन्दगी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आश्रम के द्वारा सूचना मिलने पर आश्रम की एंबुलेंस के द्वारा ऐसे लोगों को लाकर उनकी सेवा की जायेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button