झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News कतरी नदी बचाओ अभियान समिति तथा जमुआ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप के द्वारा उठाया गया

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

कतरी नदी बचाओ अभियान समिति तथा जमुआ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप के द्वारा उठाया गया आवाज आज सार्थक सिद्ध हो रहा।काको मठ के पास बनरहे 8 लेन के पुल के नीचे नदी की हालत त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के द्वारा दयनीय दैनिक कर दी गई पानी का बहाव पूर्ण रूप से रोक दिया गया और इसी पानी का प्रयोग रोड के निर्माण में किया गया आम जनता त्रस्त रही इस बात को मुखरता से स्थानीय पत्रकारों के साथ व्योम टीवी के एडमिन उमेश विश्वकर्मा ने मुखर होकर इस बात को उठाया अपने जागरूकता अभियान के तहत हमारा एक ही उद्देश्य था कतरी नदी का बचाव इसी कड़ी में प्रशासनिक में कमा पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ आज पुल के नीचे निरीक्षण को पहुंचे जिसमें बाघमारा  और सीईओ के साथ टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। यह भी जानना जरूरी है

कि नदी का अतिक्रमण स्थानीय कुछ दबंगों के द्वारा भी दोनों छोरों पर यदा-कदा देखने को मिल जाता है अब देखना यह है कि प्रशासन और माननीय विधायक किस तरीके से नदी को बचाने में भारतीय संविधान की धाराओं का प्रयोग कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं हालांकि यह एक प्रशंसनीय और मानवीय कार्य सिद्ध होने जा रहा है क्योंकि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा कतरी नदी बचाओ को लेकर माननीय झारखंड विधानसभा के पटल पर यह बात रखा गया था आज के निरीक्षण से आम जनता में उम्मीद बढ़ी है और आने वाले समय में नदी के कल कल बहने की उम्मीद जनमानस में दिख रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button