IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

रिपोर्टर विशाल कुमार गौतम जौनपुर उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा का बैठक हुआ संपन्नजौनपुर बक्सा विकासखंड के नौपेडवा बाजार में कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा जौनपुर इकाई की एक बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया । क्योंकि विगत दिनों पुरानी जिला कमेटी भंग कर दिया गया था और पुराने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे को हटाकर नए जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा को बनाया गया था ।आज इसी परिपेक्ष में नए जिला कार्यकारिणी कमेटी के संदर्भ में विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई थी । जिला कार्यकारिणी की बैठक में नए ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए । जिसमें अरविंद कुमार मिश्रा को महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

यादवेंद्र तिवारी को बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया सुनील मिश्रा को बक्सा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया । सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और , जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्लॉक इकाई के लोग सम्मिलित हुए। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के विस्तार करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया । जौनपुर इकाई नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन विनय मिश्रा ने किया ।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ,प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी अनिल दुबे आजाद , जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, दिनेश शुक्ला ,यादवेंद्र प्रसाद दुबे, यादवेंद्र तिवारी, सुनील मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्रा , अरविंद कुमार मिश्रा, देवराज पांडे, विनोद तिवारी ,संजय मिश्रा, लालचंद मिश्रा, कमलेश उपाध्याय ,संतोष तिवारी, शाश्वतता मिश्रा, सर्वेश मिश्रा ,अरुण कुमार शुक्ल ,सुभाष चंद्र उपाध्याय, हरिशंकर पांडे, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। विशाल कुमार गौतम मछलीशहर जौनपुर उत्तर प्रदेश

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button