राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News भामाशाह के सहयोग से विधायक रामलाल शर्मा ने भेंट की कान की मशीन

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ: आज शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर स्वीट वाइस स्कुल सीतारामपुरा की छात्रा खुशी यादव पुत्री श्री शंकर लाल यादव को आज विधायक रामलाल शर्मा ने भामाशाह के आर्थिक सहयोग से कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। विधायक रामलाल शर्मा ने बच्ची के कान पर मशीन लगाई। मशीन पाकर बच्ची के चेहरे पर काफ़ी खुशी देखने को मिली। छात्रा के पिता शंकरलाल यादव निवासी अहीरों की ढाणी चौमूँ ने बताया कि मेरी बेटी को बचपन से ही सुनने में दिक़्क़त थी

और मैंने कुछ दिनों पहले विधायक रामलाल शर्मा से मुलाक़ात कर बेटी को कान से सुनने की समस्या से अवगत कराया था। विधायक रामलाल शर्मा के द्वारा आज मेरी बेटी को मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मैं और मेरा परिवार विधायक रामलाल शर्मा का आभार व्यक्त करता हूँ। विधायक रामलाल शर्मा ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि किसी के थोड़े से सहयोग से किसी की ज़िंदगी सँवरती है तो इससे पुण्य का कोई दूसरा काम नहीं हो सकता। इस मौक़े पर स्वीट वॉइस स्कूल के संचालक प्रदीप सिंह को पालावत अजीत सिंह सहित स्वीट वॉइस स्कूल का स्टाफ़ उपस्थित रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button