Uttar Pradesh News जिलाधिकारी सुलतानपुर महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कादीपुर सर्किल में मतदान स्थल एंव बूथों का किया गया

रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ खान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी सुलतानपुर महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कादीपुर सर्किल में मतदान स्थल एंव बूथों का किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर महोदया व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन बर्मा महोदय द्वारा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के पोलिंग बूथ पर निरीक्षण किया गया । कादीपुर सर्किल में सामान्य नगरीय निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान स्थल एवं बूथो का निरीक्षण किया। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये । मौके पर उपजिलाधिकारी कादीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्रा थाना प्रभारी कादीपुर व थाना प्रभारी दोस्तपुर तथा थाना प्रभारी अखण्डनगर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। 




Subscribe to my channel