मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News  देवर्षि नारद जयंती पर बंकिम बिहार में पत्रकारों एवं साहित्यकारों का हुआ सम्मानदेवर्षि नारद विश्व के पहले लोक संचार पुरुष थे- कमिश्नर

चंदन केवट के खबरों का हुआ असर तांबा चोर पकड़ने पर राजकुमार को 15 सौ का पुरस्कार : एडीजीपी

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

कोतमा जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार एवं साहित्यकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर रहे कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि महर्षि नारद का जन्म दिन अपनी सभ्यता और संस्कृति को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा है कि महर्षि नारद का जन्म दिन पत्रकारों ही नही पूरे समाज के लिए चिन्तन करने का भी दिन है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्पन्न हुई कठिनाईयों के चिन्तन करने का भी दिन है। कमिश्नर ने कहा है कि मैं और आप एक लुटी हुई सभ्यता के अवषेष हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति को इतना लूटा गया है कि हम और आप सिर्फ बायोलॉजिकल भारतीय रह गए हैं। हम भूल गए हैं कि हमारा भोजन, हमारी वेशभूषा क्या थी, हमारी भेषज क्या था। महर्षि नारद का जन्म दिन अपनी सभ्यता को समझने का दिन है। जिस सभ्यता में महर्षि नारद विश्व के पहले लोक संचार पुरुष थे। उस सभ्यता ने न केवल अध्यात्म बल्कि नैतिकता और भौतिकता के चरम शिखरों को स्पर्श किया था।

हमारी सभ्यता अगर संसार के चरम शिखर पर थी तो वह सिर्फ अध्यात्म के कारण नही थी, बल्कि भौतिकता के कारण थी। हमारे महर्षि कणाध ने लाखों साल पहले भौतिक शास्त्र के एक-एक पहलू में अणुओं ही नही परमाणुओं को भी जाना था। दुनिया के पहले रासायन वैज्ञानिक भारत में पैदा हुए थे। कमिश्नर ने कहा है कि हमारी सोच में षडयंत्र पूर्वक यह उतार दिया गया है कि जो भी सर्वश्रेष्ठ है वह पश्चिम में है। उन्होने कहा कि गुलामी के मोर्चे अभी बाकी है। जिनके विरूद्ध लड़ना होगा। कमिश्नर ने कहा कि हम सभ्यता के वंषज है जो सर्वश्रेष्ठ थी न केवल अध्यात्म में न केवल भौतिकता में, हम अध्यात्म, भौतिकता एवं नैतिकता में सर्वश्रेष्ठ थे।कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा देवर्षि नारद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित पत्रकारों एवं साहित्यकारों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह का शुभारंभ कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं डॉक्टर मनीषा शर्मा विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं संचार विभाग, महाप्रबंधक एचएस मदान जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंदन केवट संयोजक भगवानदास मिश्रा एवं साहित्यकारों द्वारा महर्षि नारद जी का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ के संयोजक भगवानदास मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण से हुआ।समारोह को संबोधित करते हुए एडीजीपी श्री डी.सी. सागर ने कहा कि आज सोशल मीडिया के युग में पत्रकार तेजी से समाचार पहुंचाने में कामयाब रहे हैं, जिसके परिणाम सुखद भी और दुखद भी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग सूचना क्रांति को सकारात्मक रूप से लेते हैं वह सकारात्मक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निःस्वार्थ भाव से और सकारात्मक होना चाहिए। श्री सागर ने मीरा खदान से कॉपर वायर चोरी करने वाले कालरी श्रमिक अमृतलाल पटेल एवं कमलेश इलेक्ट्रीशियन को ड्यूटी के दौरान कॉपर तार चोरी कर ले जाते हुए तार सहित पकड़ने पर इन दोनों के द्वारा हवलदार राजकुमार के मारपीट की घटना आई थी जिसका संज्ञान लेते हुए मैंने थाने में एफ आई आर करवाई और आज एसआईएसएफ के हवलदार राजकुमार को उसके उत्कृष्ट कार्य पर 15 सो रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा करता हूं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सागर सर की घोषणा के बाद जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मदान ने भी हवलदार राजकुमार को एक हजार नगद पुरस्कार की घोषणा की है।समारोह को संबोधित करते हुए प्राध्यापक पत्रकारिता जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक श्री मनीषा शर्मा ने कहा कि महर्षि नारद मुनि पृथ्वी और देवलोक के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों के विध्वंष में महर्षि नारद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संचार पुरुष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का पेषा पवित्र पेशा है। जिसमें सामाजिक सरोकार सर्वोपरि है। आज पत्रकारिता पेड न्यूज के कारण दूषित हो रही है। समारोह को महाप्रबंधक जमुना कोतमा कालरी श्री हरिजीत सिंह मदान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंदन केवट को इस सफल आयोजन को संपन्न कराने अनूपपुर जिला न्यूज़ बस्ती निवासी राकेश मिश्रा जी द्वारा छोटे-छोटे बच्चे को सामग्री प्रदान कर मनाया शादी सालगिरह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button