Madhya Pradesh News आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव के द्वारा कार्यकर्ताओं से की भेंट

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पलेरा – आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री अमित भटनागर जी के द्वारा कार्यकर्ता भेंट के दौरान नगर पलेरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा चलाए जा रहे पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले स्तर से लेकर भूत स्तर की समस्त कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है इसी अंतर्गत प्रदेश सचिव के द्वारा पलेरा हरतला मंदिर पर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की गई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भटनागर जी के द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार से दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं रोजगार के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह प्रदेश नहीं देश स्तर पर नंबर वन की श्रेणी में आते हैं ठीक उसी की तर्ज पर पंजाब में भी पार्टी की विचारधारा को धरातल पर उतारा जा रहा है विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मजबूत एवं एकजुट होने का आह्वान किया साथी साथ पूरी दमखम के साथ आगामी चुनाव में पार्टी अपना प्रदर्शन करेगी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के द्वारा दिल्ली में महिलाओं को फ्री यात्रा फ्री पानी फ्री बिजली एवं बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा में मजबूती के साथ साथ देने की बात कही कार्यक्रम में उपस्थित श्री चतुर्भुज कुशवाहा जी के द्वारा पार्टी को मजबूत करने एवं आगामी खरगापुर विधानसभा चुनाव मैं तीसरे विकल्प को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता साथियों से अपील की एवं आम आदमी पार्टी का विजय पताका विधानसभा में परचम लहराए ऐसी मेहनत करने की अपील अपने कार्यकर्ताओं से की कार्यक्रम में उपस्थित पुनीत खरे जिला संयुक्त सचिव कॉल दिव्या भारती प्रदेश महिला सह सचिव श्रीमती रोहिणी देवी राजकुमार जैन पूर्व विधानसभा प्रभारी श्री राम राय ब्लॉक अध्यक्ष खरगापुर देवीलाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष बल्देवगढ़ सियाराम रजक उपेंद्र देवेंद्र रजक केशव यादव दशरथ प्रसाद धनुषधारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे




Subscribe to my channel