Madhya Pradesh News आज भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरिया ग्रामीण की कामकाजी बैठक मंडल कार्यालय पुराना बस स्टैंड में महापुरुषों के छाया चित्रों में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

रिपोर्टर सत मन्यू प्रताप सिंह उमरिया मध्य प्रदेश
भाजपा मंडल उमरिया ग्रामीण में बैठक संपन्न :आज भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरिया ग्रामीण की कामकाजी बैठक मंडल कार्यालय पुराना बस स्टैंड में महापुरुषों के छाया चित्रों में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक रणनीति बनाई गई जिससे प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय की दृष्टि से दिनांक 4 मई से 14 मई 2023 तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों के अनुसार क्लस्टर केंद्र बनाए गए जिसमें कार्यक्रम संयोजक कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी एवं कार्यक्रम नियंत्रक प्रत्येक कलस्टर में नियुक्त किए गए जिन्हें बैठक में पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम कराने के लिए मार्गदर्शन दिया गया जिससे कि हमारा लक्ष्य भाजपा की जीत एवं प्रदेश एवं देश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लल्लू सिंह जी वरिष्ठ नेता मोतीलाल राय जी महामंत्री राजू यादव जी, हरि कोल जी, नितिन बशानी, रामानंद तिवारी ,अखिलेश्वर सिंह, सुरेश जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel