Delhi News : मूसलाधार बारिश से बाघिन नदी उफान पर , उमरी गांव को पानी ने चारों ओर से घेरा,12 घर डूबे।
जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं।

जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
प्राप्त जानकारी केअनुसार पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के ब्रिज पुर थाना क्षेत्र की पहाड़ी खेरा चौंकी अंतर्गत स्थिति बहुत भयावह बन गई है यहाँ आने वाला उमरी गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है । जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है । लगातार भारी बारिश के कारण बाघिन नदी एवं बाचन नाला सहित तमाम छोटे बड़े नाले उफान पर है। जल स्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण उमरी गांव पूरी तरह से घिर गया है और गाँव के आदिवासी परिवारों के लगभग 12 घर पानी में पूरी तरह से डूब गये हैं। जिससे उनकी घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया हैऔर उनके पालतू जानवर भी पानी की चपेट में आ जाने से उनमें संक्रमण फैलन का डर हैं।

वहीं घरों में पानी भर जाने के कारण दो कच्चे मकान भी गिर गए हैं ।दो-ढाई फीट पानी भर जाने के कारण खेतों में खड़ी फैसले भी बर्बाद हो गईं हैं । सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया जिससे पुलिस बल के साथ एस. डी.आर.एफ.(राज्य आपदा नियंत्रण बल )की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। टीम के जवानों ने मौके पर पहुंच कर तत्काल बचाओ अभियान शुरू किया एवं पानी में फांसी 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।एवं इन सभी प्रभावितों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमतपुरा में बनाए गए अस्थाई शिविर में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है । वहीं गांव की चार बुजुर्गों ने गांव छोड़ने से इनकार कर दिया जिससे उन्हें गांव के ही सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है ।



Subscribe to my channel