ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : मिहोना तहसील के वरिष्ठ पटवारी मोहन स्वरूप श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
मिहोना। तहसील मिहोना के वरिष्ठ पटवारी श्री मोहन स्वरूप श्रीवास्तव के 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील के पटवारीगण एवं स्टाफ ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष अरविंद कौरव, पटवारी संघ अध्यक्ष राकेश नागर, संजीव पावन, संजीव निगम, अजय ओझा, विकास कुशवाह, धीरेंद्र वर्मा सहित अन्य पटवारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित साथियों ने श्री श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।




Subscribe to my channel