IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अवैध तस्करों के खिलाफ थाना कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 05 बोरी यूरिया खाद लदी ई-रिक्शा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के कुशल नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह की अगुवाई में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 31.08.2026 को समय करीब 16:00 बजे उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह का0 अमित यादव व का0 आलोक पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र व अवैध तस्करी की रोकथाम के क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिहा से 01 अदद ई-रिक्शा पर अवैध रूप से लदी 05 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई तथा मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय पुत्र गया प्रसाद को थाना स्थानीय पर लाकर धारा 113 कस्टम के तहत दाखिला कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: अजय पुत्र गया प्रसाद
• उम्र: 19 वर्ष
• निवासी: ग्राम खैराटी, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदशुदा माल का विवरण:
• 01 अदद ई-रिक्शा
• 05 बोरी यूरिया खाद
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 राजीव कुमार सिंह (थाना कोल्हुई, महराजगंज)
2. का0 अमित यादव (थाना कोल्हुई, महराजगंज)
3. का0 आलोक पाल (थाना कोल्हुई, महराजगंज)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button