Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 मई से होगा प्रारंभ
अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश
शासकीय विभागों से आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 मई से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी सभी पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाएं तथा सेवाएं प्रदाय करना सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण 10 मई से 25 मई तक चलाया जाएगा। अभियान के दो प्रमुख घटक होंगे। पहले घटक मे सभी विभागो में जो नागरिक सेवाओं से संबंधित है- राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा उर्जा विभाग आदि के मैदानी कार्यालयो मे लंबित आवेदनो का शत प्रतिशत निराकरण कराया जाएगा। साथ ही दूसरे घटक मे सीएम हेल्पलाइन मे लंबित शिकायतो का समाधान कर निराकरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी 8290018823 एवं शहरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश सक्सेना 9753383066 को नोडल अधिकारी बनाया है। सीईओ श्री तिवारी एवं अपर कलेक्टर श्री सक्सेना को द्वितीय चरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय परिस्थिति एवं आवश्यकता अनुसार जनहित में समुचित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए है।




Subscribe to my channel