अपराधउत्तरप्रदेश

फतेहपुर उत्तर प्रदेश सराहनीय कार्य जनपद

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

थाना हुसैनगंज पुलिस व स्वाट टीम-1 के साथ हुई शातिर बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ में बलात्कार व लूट में वांछित 02 बदमाश घायल, कब्जे से 02 अदद तमंचा ढेर सारा कारतूस, अपाची गाड़ी विना नम्बर प्लेट, 4000 रु0 नगद व 01 अदद की पैड मोबाइल बरामद।

अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.12.2022 को हाजीपुरगंग मोड़ पर थाना हुसैनगंज में थाना हुसैनगंज पुलिस व स्वाट टीम- 1 के साथ शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पप्पु यादव पुत्र मानसिंह निवासी रहमालन का पुरवा थाना हुसैनगंज उम्र करीब 29 वर्ष व मुकीम पुत्र ज्ञान अली निवासी सातोधरम का पुरवा थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में गोली लगी है, जिससे घायल हो गए है।

अभियुक्तों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गय़ा है, थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है। घटनास्थल से 02 अदद तमंचा, ढेर सारे कारतूस, अपाची गाड़ी बिना नम्बर प्लेट, 4000 रु0 नगद व 01 अदद की पैड मोबाइल बरामद किया गया है।


अभियुक्त पप्पू उपरोक्त के विरुद्ध लगभग 20 मुकदमें दर्ज है । जनपद हमीरपुर से थाना भरुआ सुमेरपुर से गैंगेस्टर का वांछित है। तथा मुकीम के विरुद्ध भी गौकशी आदि के विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button