राजस्थानराज्य

Rajasthan News सड़क स्वीकृति पर ढोढसर ग्रामवासियो ने जताया विधायक रामलाल शर्मा का आभार

सानिवि द्वारा कल्याण मोड़ सड़क से 33 केवी जीएसएस तक 82 लाख की लागत से बनेगी सड़क

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ । सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत ढोढसर में सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक रामलाल शर्मा का स्वागत किया गया। हाल ही में विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों ग्राम पंचायत ढोढसर में कल्याण मोड़ सड़क से 33 केवी जीएसएस तक 3 किमी लंबाई की 82 लाख की लागत से सड़क कार्य की स्वीकृति मिली है। ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर आभार जताया गया। इस मोके पर भाजपा देहात महामंत्री जितेंद्र सिंह, भँवर देवंदा, बंशीधर जाट, घनश्याम कुमावत, गन्नी कुमावत, देवेन्द्र सिंह, लालाराम, रामस्वरूप, महेश कुमार, दीपाराम, बाबूलाल, गणेश राम, गंगाराम, ओमप्रकाश, सरदारमल, प्रभु दयाल दूधवाल, प्रभु दयाल घोसल्या, नारुराम, राजेश, कैलाश चन्द्र, हरफूल सामोता, मुकेश सामोता, प्रभु दयाल सामोता, सागरमल दूधवाल, श्रवण कुमार सामोता, छोटूराम घोसल्या सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button