छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News बांसेन का उप स्वास्थ्य केंद्र भवन आज तक है अपूर्ण, लोगों को नहीं मिल रहा सुविधा

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष पहल से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर किए जाने हेतु प्रदेश सरकार के द्वारा विशेष पहल की जा रही है लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा मामला है जहां उप स्वास्थ्य केंद्र तो खुला हुआ है लेकिन उनके लिए भवन आदि की विशेष व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों तथा डॉक्टरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मामला उदयपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसेन में बना अदानी फाउंडेशन, अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों के द्वारा बताए अनुसार केते परसा बासेन के लोगों को कोल खदान खुलने से पूर्व पुनर्वास केंद्र व्यवस्था बनाया गया था उसी प्रांगण में अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अदानी फाउंडेशन के द्वारा लाखों रुपए खर्च कर उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों पूर्व बनाया गया है जहां आज पर्यंत सुविधाओं के अभाव के कारण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हैंड ओवर नहीं लिया गया, जिससे अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड अदानी फाउंडेशन के द्वारा लोगों के बताए अनुसार यह उप स्वास्थ्य केंद्र अब मात्र शोपीस बनकर के रह गया है जिससे लोगों को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा

इस समस्या को देखते हुए यह सवाल खड़ा होती है कि नियमा अनुसार जिस क्षेत्र का उत्खनन एवं उपयोग जिस कंपनी के द्वारा एवं शासन से जिस जगह से लाभ प्राप्त हो रहा हो उस क्षेत्र को सर्व सुविधा युक्त बनाए जाने हेतु संबंधित उत्खनन कंपनी एवं संबंधित लाभ प्राप्त करने वाले शासन को उचित मद का उपयोग करते हुए (सी एसआर मद) विशेष व्यवस्था दिया जाना चाहिए जिससे कि क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन इस स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि लाखों रुपए खर्च कर इस प्रकार का भवन निर्माण कार्य कराए जाने के पश्चात लोगों की सुविधाओं के लिए उपयोग लायक ना बने तो साफ समझा जा सकता है कि किस प्रकार से शासन के नियमों का उल्लंघन कर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है वही इस संबंध में उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर जयंत के द्वारा बताया गया कि उक्त भवन काफी समय पूर्व ही अदानी के द्वारा बनाया गया है लेकिन उक्त भवन में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें हैंड ओवर नहीं लिया गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button