जम्मू/कश्मीरराज्य

Jammu & Kashmir News कंडी राजौरी में मुठभेड़

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

जम्मू : राजौरी जिले के कंडी के केसरी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वे संभावित रूप से पुंछ के भाटा धुरियान-भिंबर घाटी सेक्टर के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल थे, जिसमें पांच सैनिकों की जान चली गई थी। जम्मू-कश्मीर में पिछले 72 घंटों में यह गोलाबारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button