IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News आम आदमी पार्टी जिला सूरजपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बने राजेंद्र पासवान जी।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी व बुराड़ी ( दिल्ली ) के विधायक माननीय संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष माननीय कोमल हुपेंडी द्वारा प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई l पार्टी के इस जम्बो टीम में प्रदेश और जिला सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है l सूरजपुर जिले में राजेन्द्र पासवान को एस. सी.विंग ( अनुसूचित जाति मोर्चा ) जिलाध्यक्ष बनाया गया है l विश्रामपुर निवासी राजेन्द्र पासवान प्रारम्भ से ही समाजसेवा के कार्य से जुड़े रहे है l पूर्व में शिक्षक रह चुके सरल व्यवहार , स्वच्छ छवि और कुशल वक्ता के रूप में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय रहे है l पासवान जी लगातार आम आदमी पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं तथा लगातार आदिवासी वर्ग के लोगों का सहयोग और उनके हक व अधिकारों के लिए लड़ते आ रहे हैं। जिसे देखते हुए पासवान जी को आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरजपुर में बनाया गया है।इनके नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button