
रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
पार्टी के इस जम्बो टीम में प्रदेश और जिला सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है l सूरजपुर जिले में संगीता मरावी को वुमेन विंग ( महिला मोर्चा ) जिलाध्यक्ष बनाया गया है l ग्राम सलका ( डेडरी) निवासी संगीता मरावी प्रारम्भ से ही समाजसेवा के कार्य से जुड़ी रही है l न्यायप्रिय और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली संगीता मरावी लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं l इनके निर्भीक स्वभाव और तेज – तर्रार कार्यशैली के कारण संगठन ने इनको ये जिम्मेदारी सौंपी है l इनके नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है l


Subscribe to my channel