राजस्थानराज्य

Rajasthan News परशुराम सर्किल की मांग को लेकर सांकेतिक धरना मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन बांदीकुई शहर में परशुराम सर्किल बनाने की मांग को लेकर सोमवार को सांकेतिक धरना दिया गया

रिपोर्टर हीरालाल सैनी दौसा राजस्थान

परशुराम सर्किल की मांग को लेकर सांकेतिक धरना मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन बांदीकुई शहर में परशुराम सर्किल बनाने की मांग को लेकर सोमवार को सांकेतिक धरना दिया गया । परशुराम सर्किल निर्माण की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज की ओर से नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । परशुराम सर्किल की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी की । इस दौरान विप्र नेत्री नेहा चतुर्वेदी ने कहा कि शहर के किसी भी मुख्य चौराहे या तिराहे का नामकरण सर्व समाज के अराध्य देव भगवान परशुराम जी के नाम पर किया जाना चाहिए । ब्राह्मण समाज की इस मांग को लेकर आज सांकेतिक धरना ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है अगर मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा । इस दौरान एडवोकेट श्याम सुंदर शर्मा , एडवोकेट श्याम अग्रवाल , एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा मुंशी , पार्षद बबलू तिवाड़ी, सुरेश पुजारी , रामबाबू शर्मा , मनीष बासड़ा , हेमंत आभानेरी, एडवोकेट मुकेश शर्मा , पार्षद गिर्राज प्रसाद शर्मा , एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा , एडवोकेट ललित उपाध्याय , एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा , एडवोकेट गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button